जगदलपुर में स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ 14 अगस्त को

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

जगदलपुर । जिला प्रशासन के तत्वावधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे से स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया है। यह दौड़ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से सुबह 7.30 बजे प्रारम्भ होगी।

उक्त स्वतंत्रता दौड़ के आयोजन में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, युवाओं, पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों सहित जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों तथा खिलाड़ियों से निर्धारित स्थल पर सुबह 7 बजे उपस्थित होकर उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया गया है।

Share This Article