रिलीज से कुछ महीने पहले Pushpa 2 के फैंस को मिला सरप्राइज, एक्साइटमेंट का नहीं कोई ठिकाना …

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जून (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2) साल 2024 की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. वहीं अब फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने एक्टर फहद फासिल (Fahadh Faasil) का फिल्म से फर्स्ट लुक को शेयर कर दिया है.

बता दें कि फहद फासिल (Fahadh Faasil) के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फैंस को ये सरप्राइज है. इस फिल्म में फहद फासिल (Fahadh Faasil) विलेन की भूमिका में नजर आएंगे. इस नए पोस्टर में फहद हाथ में बंदूक और कुल्हाड़ी लिए नजर आ रहे हैं. फिल्म में उनके किरदार का नाम भंवर सिंह शेखावत है. उनके लुक को देखकर साफ है कि फिल्म वाकई धमाकेदार होने वाली है.

Share This Article