बिलासपुर में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा गंदा पानी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर – शुक्रवार की रात हुई भारी बारिश ने शहर के वार्ड क्रमांक 46, गणेश नगर चुचुहियापारा के निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बारिश के कारण नाले-नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिससे घरों में जल भराव हो गया और लोगों के सारे सामान पानी में तैरते नजर आए।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, रेलवे की जमीन पर नगर निगम द्वारा नाली का निर्माण किया गया था। परंतु महामाया मंदिर समिति ने अवैध तरीके से भवन निर्माण कर दिया, जिससे नाली का पानी निकलने का रास्ता बंद हो गया। इसी वजह से बारिश का पानी रुक कर घरों में भर गया।

मौके पर पहुंचकर जोन क्रमांक 06 की कमिश्नर विभा सिंह और वार्ड के पार्षद इब्राहिम खान ने स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि कई घरों में पानी भरा हुआ था और कुछ घरों की दीवारें भी टूट गई थीं। निवासियों ने कमिश्नर से शिकायत की कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

कमिश्नर विभा सिंह ने आश्वासन दिया कि नगर निगम की टीम मोटर पंप की मदद से घरों में भरे पानी को निकालने का कार्य करेगी। इसके साथ ही, समस्या के स्थायी समाधान के लिए नाली के ऊपर चैंबर बनाकर नियमित सफाई की जाएगी ताकि पानी का प्रवाह बाधित न हो। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध निर्माण को हटाने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और अवैध निर्माणों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी समस्याओं से बचा जा सके। पार्षद इब्राहिम खान ने कहा कि वह इस मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे और समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करेंगे।

Share This Article