विधानसभा घेराव की तैयारी: कांग्रेस का ऐतिहासिक प्रदर्शन 24 जुलाई को

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


बिलासपुर, 22 जुलाई। बिलासपुर जिले के प्रभारी महामंत्री सुबोध हरितवाल ने कांग्रेस भवन में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, महापौर रामशरण यादव, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, और सभापति शेख नजीरुद्दीन के साथ 24 जुलाई को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस घेराव में पूरे छत्तीसगढ़ से कम से कम 25 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

हरितवाल ने बताया कि अलग-अलग जिलों के कार्यकर्ताओं को एक निश्चित पॉइंट पर इकट्ठा होना है। प्रदेश के सभी बड़े नेता इस घेराव में शामिल होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। लगातार छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार, मर्डर, सरे राह चैन स्नैचिंग, फिरौती, लूट और डाका जैसे गंभीर अपराध सामान्य हो गए हैं। लोग शादी समारोह में जाते हैं और चोर मकान साफ कर दे रहे हैं।

इसके अलावा, किसानों को उन्नत बीज, खाद, और बिजली नहीं मिल रही है। धान समितियों में शॉर्टेज हो रहा है और करोड़ों का घोटाला हो रहा है। बिजली की कटौती और बिजली बिल में कई गुना वृद्धि जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

बिलासपुर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन इस ऐतिहासिक घेराव में शामिल होंगे। पिछली बैठक में सभी पदाधिकारी और निर्वाचित प्रतिनिधियों को अलग-अलग प्रभार दिया गया है। कांग्रेस भवन में उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रवक्ता ऋषि पांडेय, महामंत्री समीर अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, विनोद साहू, मोती ठारवानी, शहज़ादी कुरैशी, सीमा घृतेश, सीता राम जायसवाल, शाहिद कुरैशी और अमित दुबेह उपस्थित थे।

Share This Article