CG ब्रेकिंग: दो जवान शहीद – माओवादियों ने IED ब्लास्ट कर जवानों का ट्रक उड़ाया , मौके पर 2 जवान शहीद, कई अन्य जवान घायल

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Oplus_0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा 23 जून 2024। नक्सल प्रभावित सुकमा जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने जवानों को लेकर जा रहे ट्रक को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया है। ब्लास्ट की इस घटना में 2 जवान शहीद हो गये, वहीं कई जवानों के घायल होने की खबर है। घटना की जानकारी के बाद से मौके पर फोर्स तैनात है, क्षेत्र में सर्चिंग की जा रही है। वहीं घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नक्सली वारदात की ये घटना सुकमा जिला के जगरगुण्डा क्षेत्र की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक जगरगुण्डा थानांतर्गत सिलेगर कैम्प से कोबरा वाहिनी 201 की एडवांस पार्टी का आज आर.ओ.पी. ड्यूटी पर मूव्हमेंट था। बताया जा रहा है कि कोबरा वाहिनी के जवान ट्रक और मोटर साईकिल से टेकलगुड़ेम कैम्प की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान कैम्प सिलगेर से टेकलगुड़ेम जाने के रास्ते में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी प्लांट किया गया था। जवानों की आईईडी की रेंज में जवानों को लेकर जा रही ट्रक के आते ही ब्लास्ट हो गया।

माओवादियों द्वारा किये गये इस ब्लास्ट की चपेट में आकर 201 कोबरा वाहिनी के ट्रक जिसमें चालक एवं सहचालक जवान मौके पर ही शहीद हो गए। वहीं बांकी के जवानों को चोटे आई है, जिन्हे तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र मेें भर्ती कराया गया है। इस घटना में शहीद हुए जवान का नाम विष्णु आर और शैलेन्द्र बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके से शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को घटना स्थल से निकालकर लाया जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी गयी है।

Share This Article