बड़ी खबर : नारायणपुर में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में ITBP के दो जवान घायल, सर्चिंग अभियान जारी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

नारायणपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक बड़ी घटना हुई है. नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी की चपेट (IED blast) में आने से आईटीबीपी के दो जवान (ITBP soldiers) घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि जवान सर्चिंग पर निकले थे तभी जवान IED के चपेट में आ गए. इस घटना की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है.

मिली जानकारी के अनुसार, जिला नारायणपुर के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कुतूल और मोहंदी के मध्य जंगलों में एरिया डॉमिनेशन में आईटीबीपी 53वीं वाहिनी की टीम निकली थी. सर्चिंग के दौरान दिनांक आज सुबह लगभग 06:30 बजे ग्राम कुतुल के पास माओवादियों द्वारा पूर्व से लगाए आईईडी विस्फोट होने से स्फ्लिंटर लगने से आईटीबीपी के दो जवानों को आंशिक चोट आई है. घायल जवानों की स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं. क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है.

Share This Article