NEET-UG Row: 1563 उम्मीदवारों के ग्रेस मार्क वापस, 23 जून को फिर से परीक्षा’, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

दिल्ली। नीट परीक्षा को लेकर जारी विवाद के बीच गुरुवार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र ने शीर्ष कोर्ट को बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से नीट-यूजी 2024 के 1,563 उम्मीदवारों को ग्रेस अंक देने का निर्णय वापस ले लिया गया है।

ऐसे उम्मीदवारों को 23 जून को फिर से परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा। इसके नतीजे 30 जून को आएंगे। परीक्षा नहीं देने पर ग्रेस अंक लागू रहेंगे। बड़ी बात यह भी है कि सुप्रीम कोर्ट ने छह जुलाई को होने वाली काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

Share This Article