IAS Laxman Tiwari ने छोड़ा छत्तीसगढ़, जानें वजह

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर  : आईएएस लक्ष्मण तिवारी छत्तीसगढ़ का प्रभार छोड़ेंगे। 2021 बैच के IAS लक्ष्मण तिवारी ने बिहार के लिए कैडर चेंज कराया है। केंद्र सरकार ने तिवारी को विवाह के बाद कॉमन विकल्प के तहत बिहार कैडर अलॉट किया गया है।

बता दें तिवारी की पत्नी दिव्यांजलि जायसवाल बिहार कैडर की आईपीएस हैं। पति-पत्नी इंटर स्टेट सर्विस कैंडर (कॉमन कैडर) के आधार पर छत्तीसगढ़ के IAS Lakshman Tiwari के कैंडर स्थानांतरण की अनुमति दी गयी है। 2021 बैच के IAS लक्ष्मण तिवारी अभी सुकमा में जिला पंचायत CEO हैं। साल 2021 में छत्तीसगढ़ को तीन आईएएस मिले थे, जिनमें से एक ने कैडर बदल लिया है। वे जल्द ही रिलीव कर दिए जाएंगे।

Share This Article