मुख्यमंत्री साय आज करेंगे जशपुर जिले का दौरा, यहां देखिए मिनट टू मिनट शेड्यूल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज (मंगलवार 11 जून) को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय 11 जून को दोपहर 12.35 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.55 बजे जशपुर जिले बगीचा तहसील के ग्राम रनपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री यहां 2 से 3 बजे तक स्वयंभू प्रकट श्री गणेश मंदिर के भव्य प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय अपरान्ह 3.35 बजे रनपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर संध्या 4.55 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Share This Article