ब्रेकिंग: तोखन साहू को शहरी विकास मंत्रालय, गडकरी को परिवहन, खट्टर को शहरी विकास, देखिये किस मंत्री को क्या मिली जिम्मेदारी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर 10 जून 2024। मोदी सरकार में मंत्रियों को जिम्मेदारियों का बंटवारा हो गया है। मनोहर लाल खट्टर को शहरी विकास मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है। तोखन साहू को शहरी विकास राज्य मंत्री बनाया गया है।

मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है. इसके साथ ही उन्हें शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. खट्टर हरियाण के पूर्व सीएम हैं और उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़कर जीता है. श्रीपद नाईक को इन विभागों का राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है.

मोदी 3.0 में भी नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया है. उनके साथ इस मंत्रालय के लिए दो राज्य मंत्री बनाए गए हैं. इनमें एक अजय टमटा और एक हर्ष मल्होत्रा शामिल हैं.

Share This Article