छत्तीसगढ़ के सभी 10 निर्वाचित सांसदों को बुलाया , सीएम साय के साथ आज जाएंगे दिल्ली

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। नरेंद्र मोदी NDA गठबंधन के नेता चुने गए है. वे तीसरे बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे. आज प्रधानमंत्री आवास में आयोजित NDA की बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित हुआ. वहीं भाजपा ने अपने सभी निर्वाचित सांसदों को दिल्ली बुलाया है. भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री को भी दिल्ली बुलाए गए हैं.

सीएम विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित सभी दस सांसद आज दिल्ली जाएंगे. दिल्ली जाने के पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक होगी. लोकसभा चुनाव को लेकर गठित प्रबंध समितियों की बैठक होगी, जिसमें सीएम साय भी शामिल होंगे.

Share This Article