चुनाव के नतीजों के बाद कोंटा विधायक कवासी लखमा की बिगड़ी तबियत, डॉक्टर्स ने दी आराम करने की सलाह

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

जगदलपुर। बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और कोंटा विधायक कवासी लखमा की अचानक तबीयत बिगड़ गई. उन्हें देर रात उल्टियां और सीने में दर्द हुई. जिसके बाद डॉक्टर्स ने उनका इलाज किया. अभी उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है. डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में हारने के बाद से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा बेचैन थे. रात में उन्हें उल्टियां हुई. वहीं आज सुबह अचानक उनके सीने में दर्द उठा. जिसके बाद डॉक्टरों की टीम उनका इलाज करने घर पहुंची. फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने को कहा है.

Share This Article