एयर कनाडा फ्लाइट AC43 को मिला बम की धमकी वाला ईमेल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

नई दिल्ली. दिल्ली  से टोरंटो जाने वाली एयर कनाडा फ्लाइट AC43 को बम से उड़ाने की धमकी  वाला ईमेल मिला है. सूत्रों के मुताबिक फ्लाइट को रात 10:50 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन उसे आइसोलेशन बे में भेज दिया गया है. इसके बाद फ्लाइट की जरूरी जांच प्रक्रिया जारी है.

रिपोर्ट के मुताबिक इसी तरह पिछले हफ्ते पेरिस से मुंबई आने वाली विस्तारा फ्लाइट में 306 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे और “एक एयरसिकनेस बैग पर बम होने की धमकी भरा एक हांथ से लिखा नोट” मिला था.

शुक्रवार को 177 यात्रियों के साथ दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली विस्तारा फ्लाइट को बीच हवा में बम की धमकी मिली. फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से श्रीनगर में उतारा गया और सभी यात्रियों और चालक दल को बाहर निकाल लिया गया.

Share This Article