CG : जवानों ने 7 नक्सलियों को किया ढेर, बरामद किए सभी के शव

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

नारायणपुर :- छत्तीसगढ़ में जवानों ने सात नक्सलियों को मार गिराया है। दो नक्सलियों के शव नारायणपुर पुलिस और पांच नक्सलियों के शव अबूझमाड़ पुलिस ने बरामद किए हैं। घटनास्थल पर भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिला की सीमा पर अबूझमाड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ी इलाके के रेकावाया इलाके में नक्सली मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। जिसमें दंतेवाड़ा नारायणपुर और बस्तर से DRG और STF के जवान शमिल थे।

Share This Article