राजधानी में डबल मर्डर : नशेड़ी ने टंगिया मारकर पत्नी और 19 साल की बेटी की कर दी हत्या,आरोपी गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। राजधानी  रायपुर के खरोरा स्थित घेवरा गांव में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और 19 वर्षीय बेटी की टंगिया से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी है. वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची खरोरा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी योगेश वर्मा नशे का आदी है. योगेश अपनी पत्नी जानकी और बेटी आरती के चरित्र पर शक करता था, जिसके चलते उसने दोनों को मार दिया. बताया जा रहा है कि योगेश ने इस खूनी वारदात को तब अंजाम दिया जब उसका बेटा अपने काम पर गया था. फिलहाल, खरोरा पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Share This Article