गांव के पसरा मातम : खेत में पड़ा था जिंदा बम, खिलौना समझकर खेल रहे थे बच्चे, अचानक फटने से दो बच्चों की मौत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बोड़गा गांव में बीजीएल(बेरेल ग्रेनेड लांचर) सेल फटने से दो बच्चों की मौत हो गई है। जहां जिंदा UBGL गांव के खेत पर पड़ा था इसी दौरान खेलते- खेलते बच्चे यहां पहुंचे। खेलने के दौरान अचानक यह फट गया।

जिसके बाद शव लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण भैरमगढ़ पहुंच रहे हैं। इस पूरे मामले में एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि, सूचना मिली है तस्दीक की जा रही है।

Share This Article