महादेव सट्टा ऐप : कोलकाता पहुंची EOW टीम ने 200 खातों में 3 करोड़ फ्रीज कराए

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में EOW को बर्खास्त आरक्षक अर्जुन यादव 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ में उससे कई महत्‍वपूर्ण जानकारियां मिली है। EOW को आरोपी ने अब तक 20 से अधिक महादेव एप के पैनल का संचालन करना स्वीकारा है। इनमें से 4 पैनल श्रीलंका और 1 पैनल कोलकाता में चलना बताया। आरक्षक यादव से इन पैनलों के संबंध में मिली जानकारी पर रायपुर पुलिस की टीम कोलकाता गई है। वहां पुलिस कार्यवाही कर रही है। आरोपी अर्जुन यादव के मोबाइल फोन में महादेव एप से जुडे़ हुए बहुत से वाट्सऐप ग्रुप भी मिले हैं। इन ग्रुप्स में से कुछ ग्रुप RTGS एकाउन्ट से और कुछ ग्रुप फेक एकाउन्ट से संबंधित हैं।

FOURTUNER कार जब्त

EOW की टीम ने ग्रुप्स से मिली जानकारी के आधार पर 200 से अधिक ऐसे बैंक एकाउन्ट्स को चिन्हित करके लगभग 3 करोड़ रुपये इन बैंक खातों में फ्रीज करवाया है। आरोपी से महादेव ऐप के पैसे से खरीदी गई एक FOURTUNER गाड़ी भी जप्त की गई है। केस में लगातार कार्रवाई जारी है।

Share This Article