कार्यालय में महिलाएं भी काम करती हैं, कभी शिकायत नहीं मिली : दीपक बैज

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

राधिका के आरोपों पर पीसीसी चीफ बैज की सफाई

रायपुर । कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान यहां उनके साथ बदसुलूकी का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। उनके आरोपों पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि, जो आरोप लगाए गए उनकी जांच हमने की है। रायपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय के सभी स्थानों पर महिला कर्मचारी काम कर रहे हैं। कभी किसी महिला ने खुद को असुरक्षित महसूस नहीं किया।

बैज ने कहा कि, सुशील शुक्ला और राधिका खेरा के बीच बहस हुई थी, इस विषय पर सभी रिपोर्ट हमने AICC को भेजी है। लेकिन व्यक्तिगत आरोपों को लेकर राम मंदिर की आड़ लेना ठीक नहीं है। सुशील आनंद शुक्ला पर कार्रवाई के सवाल पर श्री बैज ने कहा कि, इस संबंध में कांग्रेस पार्टी फैसला करेगी।

उल्लेखनीय है कि, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की ओर से नेशनल कोआर्डिनेटर बनाई गईं पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस लेकर अपनी ही पार्टी के नेताओं पर जमकर आरोप लगाए। राधिका ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया सेल प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल को तो लपेटा ही, साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर भी जमकर आरोप लगाए।

Share This Article