रायपुर कलेक्टर ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, विभिन्न व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। लोकसभा चुनाव-2024 के परिपेक्ष्य में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा एक दिवसीय अपना बूथ जानो अभियान चलाया गया। इसके तहत मतदाताओं ने अपने मतदान बूथ पहुंच कर विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह फॉरेस्ट कॉलोनी और बी.पी. पुजारी स्कूल मतदान केन्द्र पहुुंचे और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

साथ ही सभी विधानसभा के एआरओ भी अपने मतदान केन्द्र गए और आवश्यक जानकारी ली। इस बार मतदान केन्द्र में मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है। जहां नींबू पानी और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है वहीं मतदाताओं के बैठने के लिए बेंच लगाए गए हैं, यहीं नही यथासंभव प्रतिक्षा कक्ष भी बनाए गए हैं।

इसके अलावा सेल्फी बूथ की व्यवस्था की गई है, ताकि वे मतदान करने के बाद सेल्फी ले सकें। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार इस बार कर्मचारी कल्याण को भी केन्द्र में रखा गया है। हर बूथ में कर्मचारियों के रूकने की उत्तम व्यवस्था की गई है जिसमें कूलर, पेयजल और शौंचालय इत्यादि भी शामिल है।

Share This Article