बड़ी खबर : रेल लाइन पर लैंडस्लाइड से गिरा बड़ा पत्थर, मालगाड़ी का इंजन हुआ डीरेल, कई ट्रेनें रद्द

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

जगदलपुर। केके रेल लाइन पर फिर से लैंडस्लाइड हुआ है. लैंडस्लाइड होने की वजह से बड़ा पत्थर मालगाड़ी के इंजन पर गिरा गया. जिसकी वजह से मालगाड़ी का इंजन डीरेल हो गया है. यह हादसा बोडवारा और शिवलिंगपुरम के बीच सुबह करीब 6 बजे हुआ है. उस घटना की वजह से केके रेललाइन पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है. दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) के आने के बाद ही ट्रैक क्लीयर हो पाएगा. वहीं इस लोने से गुजरने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. ट्रेक को बहाल करने टीम को मौके के लिए रवाना किया गया है.

Share This Article