कांग्रेस ने जारी की लोकसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट…देखे किसे मिली जिम्मेदारी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। वर्तमान में देश में चुनावी माहौल है. ऐसे में हर पार्टी अपना दमखम लगाकर अपने चुनावी प्रचार-प्रसार में लगे हुए है. इसी बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 13 मई को होने वाले लोकसभा और ओड़िसा विधानसभा के चौथे चरण के आम चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है.

इसमें ओडिशा विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए भूपेश बघेल, कवासी लखमा, मोहन मरकाम, लखेश्वर बघेल स्टार प्रचारक बनाया गया है. साथ ही कसडोल विधानसभा के विधायक व साहू समाज (युवा प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू को कांग्रेस पार्टी बड़ी जिम्मेदारी देते हुए स्टार प्रचारक बनाया है.

Share This Article