शराब घोटाला मामले में ईडी का बड़ा एक्शन…पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर की करोड़ों की संपत्तियां की जब्त

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले मामले में ईडी का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा एवं अनवर ढेबर की संपत्तियां जब्त की है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर आरोपियों की जब्त की गई संपत्तियों की जानकारी दी है। इसमें 18 चल और 161 अचल संपत्ति सहित 205.49 करोड़ रुपए की संपत्ति शामिल है। अनवर ढेबर के जब्त की गई संपत्तियों में होटल वैनिंगटन समेत कई बिल्डिंग शामिल है।

Share This Article