CG liquor scam: ईडी ने कोर्ट से मांगी पूछताछ के लिए IAS अनिल टुटेजा की 6 दिन की रिमांड, बहस के बाद फैसला सुरक्षित

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर शराब घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा की रिमांड खत्म होने पर ईडी ने टुटेजा को सोमवार को विशेष कोर्ट में पेश किया। ईडी ने अनिल टुटेजा का छह दिन का फिर रिमांड मांगा है। टुटेजा के वकील ने बताया कि अनावश्यक रूप से रिमांड मांगी जा रही है। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि शराब स्कैम से संबंधित कुछ भी पूछताछ नहीं हुई, दिनभर में एकात घंटे ही पूछताछ हुई है।

कोर्ट में रिमांड पर बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष के बीच बहस पूरी होने के बाद न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखा है। बता दें कि शरा घोटाले मामले में टुटेजा पांच दिन की ईडी रिमांड पर थी। आज रिमांड खत्म होने पर उन्हें फिर अतुल कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया गया, जहां दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद न्यायालय ने फैसला को सुरक्षित रखा है।

 

ईडी को मिलेगी CISF की सुरक्षा, बंगाल में अफसरों के हमले के बाद गृहमंत्रालय का फैसला

Share This Article