छत्तीसगढ़ भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आज…केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर । छत्तीसगढ़ में अब दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव होना है। 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीटों के लिए चुनाव कराये जाएंगे। अब दूसरे चरण के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है। इस क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को सुबह में जांजगीर-चांपा में पीएम मोदी चुनावी सभा लेंगे।

वहीं 24 अप्रैल को सुबह 10 अंबिकापुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बड़ी सभा होगी। पीएम मोदी के आने से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा होगा। वो 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे कांकेर में चुनावी सभा लेंगे।

14 अप्रैल को खैरागढ़ में हुई थी शाह की सभा
इससे पहले शाह 14 अप्रैल को खैरागढ़ में जनसभा ली थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जिस तरह से हमारे जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारा। इसी तरह से छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया कर देंगे। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कि भूपेश सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भ्रष्टाचार के मामले में भगवान को भी नहीं छोड़ा। महादेव एप के नाम पर भ्रष्टाचार किया। अभी भी लोग 508 नहीं भूल पाते हैं
Share This Article