कलेक्टर ने आम नागरिकों को दी बड़ी राहत, बैंक और पेट्रोल पंप खोलने के दिए आदेश ,

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिले में खुलेंगे बैंक और पेट्रोल पंप, बाकी सब कुछ रहेगा बंद, आदेश जारी

महेश देवांगन, बेमेतरा जिले में लॉकडाउन के बीच जिला प्रशासन ने छूट दी है। पेट्रोल पंप और बैंक आम लोगों के लिए खोल दिए गए हैं। सभी प्रतिष्ठान व अन्य गतिविधियों को बंद रखने के आदेश जारी रहेंगे। जिले में अभी 5 मई तक लॉकडाउन लगा है। आने वाले समय में कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए परिवर्तन भी किया जा सकता है।बेमेतरा में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन 5 मई तक है। जिसमें सार्वजनिक परिवहन, दुकानें सब बंद है। आम लोगों के लिए बैंक और पेट्रोल पंप को भी बंद कर दिया गया था। लेकिन, जिले में लंबे लॉकडाउन के बीच शनिवार से आंशिक छूट दी गई है। पहले के आदेश में संशोधन करते हुए कलेक्टर ने पेट्रोल पंप और बैंकों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आम लोगों के लिए खोलने का आदेश जारी कर दिया है।जिले के बैंकों में सोशल डिस्टेंगिंस अनिवार्य होगी, बेमेतरा कलेक्टर शिव अनंत तायल ने बताया कि पेट्रोल पंप और बैंकों को सामान्य रूप से कार्य संचालन की अनुमति इस शर्त पर दी गई है कि वे ग्राहकों और स्वयं के कर्मचारियों को बैंक प्रबंधन के द्वारा कोविड नियमों का विशेष तौर पर पालन कराएंगे। साथ ही बैंक और पेट्रोल पंपों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क और हैंड सैनिटाइजर के साथ कोरोना संक्रमण के नियंत्रण को लेकर लोगों को जागरूक करने वाले फ्लैक्स लगाए जाएंगे। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जिला प्रशासन ने बैंक प्रबंधन और पेट्रोल पंप संचालकों से कहा कि यदि निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, लॉकडाउन के दौरान आम लोगों को पेट्रोल नहीं मिलने से परेशानी हो रही थी। बैंक बंद होने से लोगों के कई जरूरी काम बंद हो गए थे। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन का पालन करते हुए बैंक और पेट्रोल पंप को आम लोगों के लिए खोलने के आदेश दे दिए हैं।जिले में संक्रमण के हालातह बेमेतरा जिले में कोरोना संक्रमण शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपने पांव पसार रहा है। इस संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिए प्रशासन का लॉकडाउन जारी है। अगर पिछले 7 दिनों के संक्रमण के मरीजों की संख्या को देखे तो 2551 लोग संक्रमित हुए है। वहीं 18 लोगो की संक्रमण होने की वजह से मौत भी हो चुकी है।

Share This Article