बालोद में लोकसभा भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग का प्रचार जारी, मांगा अपने लिये समर्थन..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालोद में लोकसभा भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग का प्रचार जारी, मांगा अपने लिये समर्थन..!
कांकेर लोकसभा के प्रत्याशी भोजराज नाग ने आज बालोद जिले के तहत डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांव में मैराथन जनसंपर्क साधा। उन्होंने कामता, गुरामी, नेतामटोला, नंगुटोला, अरजपुरी, खैरकट्टा से लेकर हितापठार, लमती, जैसे गांवों प्रचार प्रसार किया। भाजपा प्रत्याशी ने छोटी-छोटी सभाओं को संबोधित किया साथ ही डोर टू डोर भी किया, हाट बाजारों में भी अपने लिए समर्थन मांगा एवं समाज प्रमुखों के बीच भी वे अपने पक्ष में वोट की अपील करते दिखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पिछले कई दशक के शासन पर मोदी जी का 10 साल भारी है। भारतीय जनता पार्टी वोट की राजनीति नहीं बल्कि विकास की राजनीति करती है। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी भाजपा का संकल्प पत्र इस बात का प्रमाण है कि भाजपा ही इस देश के विकास और विजन का स्पष्ट सपना रखती है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की न तो देश की जनता के लिए कोई नीति है, न विजन है, और न ही कोई विकास का रोड मैप इसीलिए तो कांग्रेस को आज चुनावों में दहाई अंक तक पहुंचने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। देश भर में कांग्रेस पार्टी विलुप्ति के कगार पर पहुंच गई है। अब कांग्रेस के केवल पास झूठ, नकारात्मकता एवं भ्रम फैलाने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। आगामी 26 अप्रैल को मन में यह ठानकर जाना है कि कांग्रेस से पिछले कई दशकों के शोषण का बदला लेना है। और देश के विकासपुरुष आदरणीय मोदी जी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाना है। इस दौरान उनके साथ कई भाजपा नेता एवं समर्थक मौजूद थे।

Share This Article