यात्रीगण कृपया ध्यान दें : छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेगी रद्द, यहां देखें शेड्यूल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर । नवरात्रि  के मौके पर अगर आप अपने परिवार या रिश्तेदारों के साथ घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी जरूरी है।बता दे रेलवे सिलियारी और मांढर स्टेशन के बीच रेलवे लाइन के ऊपर गर्डर लॉचिंग का काम किया जा रहा है. इस वजह से रेलवे ने मंगलवार को रायपुर आने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनें रद्द कर दी है।

ये ट्रेन रहेगी रद्द 

रायपुर- बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल, बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर स्पेशल, रायपुर-जूनागढ़ साइडिंग पैसेंजर स्पेशल, कोरबा-रायपुर पैसेंजर स्पेशल, रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)- टाटानगर एक्सप्रेस, नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बिलासपुर एक्सप्रेस और मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस 16 अप्रैल को रद्द रहेगी. ठीक इसी तरह जूनागढ़ साईडिंग-रायपुर पैसेंजर स्पेशल, रायपुर-कोरबा पैसेंजर आदि स्पेशल रद्द रहेगी

Share This Article