AAP का दावा: ‘खूंखार अपराधियों की मुलाकात बैरक में होती है, लेकिन केजरीवाल पत्नी से आमने-सामने नहीं मिल सकते’..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

AAP का दावा: ‘खूंखार अपराधियों की मुलाकात बैरक में होती है, लेकिन केजरीवाल पत्नी से आमने-सामने नहीं मिल सकते’..!
नई दिल्ली:-आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि तिहाड़ जेल मैनुअल के हिसाब से सीएम अरविंद केजरीवाल को पत्नी सुनीता से नहीं मिलने दिया जा रहा।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। उन्होंने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। वहीं, उन्होंने तिहाड़ जेल प्रशासन पर केजरीवाल के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया।
संजय सिंह ने दावा किया कि तिहाड़ जेल मैनुअल के हिसाब से सीएम अरविंद केजरीवाल को पत्नी सुनीता से नहीं मिलने दिया जा रहा। संजय सिंह ने कहा कि खूंखार अपराधियों को भी बैरक में मिलने की अनुमति है, लेकिन दिल्ली के तीन बार के मुख्यमंत्री को अपनी पत्नी से खिड़की के माध्यम से मिलने की अनुमति दी गई है।
आप सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘जब अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने उनसे मिलने के लिए आवेदन किया तो उनसे कहा गया कि आप उनसे आमने-सामने नहीं बल्कि खिड़की के जरिए मिल सकते हैं बीच में ग्लास होगा। ऐसा अमानवीय व्यवहार क्यों? इसी तिहाड़े जेल में सैकड़ों मुलाकातें आमने-सामने बैठाकर काराई गई हैं। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री की मुलाकात उनकी पत्नी एक अमानवीय तरीके से, अपमानित करने के उद्देश्य से, उनका मनोबल तोड़ने के उद्देश्य से कह दिया कि खिड़की में आपकी मुलाकात होगी। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि खूंखार अपराधियों को भी बैरक में मिलने की इजाजत है, लेकिन दिल्ली के तीन बार के सीएम को अपनी पत्नी से एक खिड़की के माध्यम से मिलने की इजाजत है।’

Share This Article