‘दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है केंद्र सरकार, केजरीवाल के खिलाफ साजिश…’, AAP की मंत्री आतिशी का दावा..!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है केंद्र सरकार, केजरीवाल के खिलाफ साजिश…’, AAP की मंत्री आतिशी का दावा..!
नई दिल्ली:-‘दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश हो रही है आतिशी ने बोला BJP पर हमला आतिशी ने कहा कि दिल्ली और देश को लोगों को यह बताना चाहूंगी कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार और अरविंद केजरीवाल की सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा राजनैतिक षडयंत्र प्लान किया जा रहा हैl
देश की आम आदमी पार्टी इस वक्त मुसीबतों के दौर से गुजर रही है। क्योंकि उसके शीर्ष नेता दिल्ली शराब घोटाले में जेल की सलाखों के पीछ हैं। इनमें प्रमुख रूप से आप पार्टी के संजोयक अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। इससे पहले सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह में जेल में थे। हालांकि, कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत दे दी है। वहीं संजय सिंह को छोड़कर यह तीनों प्रमुख नेता सलाखों के पीछे हैं।
अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद बीजेपी की मांग है कि केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं आम आदमी पार्टी ने कहा कि केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे। इन्हीं सब आरोप-प्रत्यारोपों के बीच दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना ने शुक्रवार को बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी होगा। जिसको लेकर बड़ी साजिश रची जा रही है।
आतिशी ने कहा कि दिल्ली और देश को लोगों को यह बताना चाहूंगी कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार और अरविंद केजरीवाल की सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा राजनैतिक षडयंत्र प्लान किया जा रहा है। हमें विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि आने वाले कुछ दिनों में केंद्र की बीजेपी सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है।
दिल्ली की मंत्री ने कहा कि इसके कई संकेत पिछले दिनों से दिख रहे हैं। हम पिछले कई दिनों से देख रहे हैं कि दिल्ली में किसी भी अफसर की पोस्टिंग नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जो आईएएस अफसर हैं उनकी पोस्टिंग एमएचए द्वारा कंट्रोल होती है,लेकिन पिछले कई महीनों से किसी भी आईएएस अफसर की पोस्टिंग दिल्ली में नहीं हुई है।

Share This Article