करूमहु में नाती पोते से भरे परिवार के मुखिया ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…पत्नी देखकर हुईं बेहोश..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

करूमहु में नाती पोते से भरे परिवार के मुखिया ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…पत्नी देखकर हुईं बेहोश..!
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करूमहु के बुटराभांवर पारा में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की सूचना अकलतरा थाना में दर्ज कर दी गई है। बताया जा रहा है कि लगभग पचास वर्षीय रामपाल खांडेकर कल शाम तक अच्छा खासा था और सबसे हंस बोल रहा था । पत्नी से बात रात तीन बजे तक वह बात करता रहा उसके बाद दोनों सोने चले गए। सुबह जब सब सोकर उठे तो देखा कि घर की बाड़ी में ही रामपाल खांडेकर ने फांसी लगाकर जान दे दी है । रामपाल को फांसी लगा देखकर पत्नी और बच्चे हतप्रभ रह गए । पत्नी तो बेहोश हो गई और अभी भी बार बार मूर्च्छा आ रही है । मोहल्ले वालों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी है । रामपाल के पैर जमीन को छूते हुए दिखाई दे रहे है और एक दूसरे के उपर रखें दिखाई दे रहे हैं बताया जा रहा है कि रामपाल खांडेकर के पास लगभग सात एकड़ खेत था जो अब डेढ़ एकड़ ही रह गया है । अनुमान है कि क़र्ज़ की समस्या से निजात पाने आत्महत्या की गई होगी । मुठ्ठी भींची हुई दिखाई दे रही है जिससे मामला अलग लग रहा है । इस मामले में अब पुलिस जांच के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा ।

Share This Article