पार्टी के सभी विधायक घर-घर जाकर…’, CM अरविंद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता के जरिए जेल से भेजा एक और मैसेज..!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पार्टी के सभी विधायक घर-घर जाकर…’, CM अरविंद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता के जरिए जेल से भेजा एक और मैसेज..!
दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने 15 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में भेजा है। इसी बीच आज सुनीता केजरीवाल ने गुरुवार को वीडिये मैसेज जारी किया। इसमें सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों को संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि हर विधायक रोजाना अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा करें।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं जेल में हू्ं इसलिए मेरे किसी भी दिल्लीवासी को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। हर विधायक रोजाना अपने विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करें और लोगों की समस्याओं पर चर्चा करनी है और उनके मुद्दें को ध्यान से सुनना है। इसके बाद उनकी परेशानियों को दूर करना है। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ सरकारी विभागों से जुड़ी समस्याएं ही नहीं बाकी समस्याएं भी दूर करें। दिल्ली के दो करोड़ लोग मेरा परिवार हैं। किसी को कोई भी तकलीफ नहीं होनी चाहिए।
सुनीता केजरीवाल ने संभाला मोर्चा

https://twitter.com/i/broadcasts/1jMJgmPZopYKL

बता दें कि शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार हो जाने के बाद उनकी पत्नी ने मोर्चा संभाल लिया है। वह कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं तो कभी वीडियो मैसेज जारी कर अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रही हैं। बीते दिनों उन्होंने रामलीला मैदान में इंडिया अलायंस की महारैली के मंच से केंद्र की भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लेकर अपनी नई पारी के संकेत दिए थे। इसके बाद उन्होंने पार्टी के विधायकों से मुलाकात की थी और राजनीतिक हालातों पर बातचीत की थी।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से 181 दिन बाद छूट गए हैं। उन्हें बुधवार रात साढ़े आठ बजे रिहा किया गया। शाम को अदालत का आदेश जेल प्रशासन को मिलने के बाद और करीब एक घंटे की कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। इस दौरान जेल के बाहर आप कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। ढोल बजाते हुए लोगों ने काफी देर तक नारे लगाए। साथ ही, जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी से मिले। संजय सिंह की रिहाई पर खशी जाहिर करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भी न्याय मिलेगा।

https://twitter.com/i/broadcasts/1jMJgmPZopYKL

Share This Article