कंप्यूटर इंजीनियर का मिला शव 16 दिन से था लापता

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- कंप्यूटर इंजीनियर की अर्द्ध-नग्न लाश हालत में 70 फीट गहरी खाई में लाश मिली है। मिली जानकारी के अनुसार अनुसार इंजीनियर 17 दिनों से लापता था। शव बुरी तरह से सड़-गल चुका है। कपड़ों और आधार कार्ड से पहचान की गई है फिलहाल ये बता पाना मुश्किल है कि युवक की हत्या हुई या हादसा फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।जानकारी के मुताबिक, गौरेला क्षेत्र की ग्राम पंचायत चुक्तिपानी ज्वालेश्वर मार्ग पर खाई में शव पड़ा दिखाई दिया। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव के पास ही शव के पास ही 3-4 पेनड्राइव, एक नया सिम मिला, जिसमें पेन से रजनीश लिखा हुआ था। आसपास के लोग शव की पहचान नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में थानों में दर्ज गुमशुदगी के आधार पर लोगों को बुलाया गया।परिजनों ने कपड़े और शारीरिक संरचना के आधार पर शव की पहचान पेंड्रा निवासी रजनीश डेनियल के रूप में की। जांच में पता चला कि रजनीश 16 नवंबर से लापता था। उसकी पत्नी मार्टिन डेनियल ने 22 नवंबर को पेंड्रा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घर से करीब 30 किमी दूर उसका शव मिला है। पुलिस को घटना में लव ट्राइंगल का भी अंदेशा है। फिलहाल परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Share This Article