नक्सलियों ने 3 अप्रैल को सुकमा-बीजापुर बंद करने का किया आव्हान, जानें क्या है वजह…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

सुकमा। बीते दिनों बीजापुर के चिपुरभट्टी में हुई मुठभेड़ को नक्सलियों ने फर्जी बताया है। मुठभेड़ के विरोध में 3 अप्रैल को सुकमा-बीजापुर जिले में बंद का आव्हान किया है। जिसमें उन्होंने दो पार्टी कार्यकर्ता समेत 6 निहत्थे लोगों को गोली मारने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि जगरगुंडा एरिया कमेटी की सीएमएम अध्यक्ष गंगी और पीएल 9 पार्टी के सदस्य नागेश चिपुरभट्टी में ग्रामीणों की बैठक लेने गए थे। जहां सुबह 4 बजे सोए हुए कार्यकर्ताओं को निहत्थे पकड़कर गोली मारने का आरोप लगाया है। बता दें कि दक्षिण बस्तर डिविजन कमेटी के सचिव गंगा ने यह बयान जारी किया है।

Share This Article