70 साल तक देश में पढ़ाया गया गलत इतिहास, हम सुधारेंगे’, बोले MP के उच्च शिक्षा मंत्री..!
मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा, आयुष और तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इतिहास के पन्नों में सिकंदर और अकबर महान नहीं होगा. इतिहास के पन्नों में अब महाराणा प्रताप महान लिखा जाएगा, चंद्र गुप्त महान लिखा जाएगा. हम तथ्यों के आधार पर स्कूल-कॉलेज की किताबों में इन फैक्ट को सम्मिलित करने जा रहे हैं. भारत के गौरव शाली इतिहास को लिखने जा रहे हैं. वही उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला.
इतिहास के पन्नों में सिकंदर और अकबर महान नही होगा, हम बदलाव करेंगे- इंदर सिंह परमार
मिली जानकारी के अनुसार जिले के आष्टा में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंदर सिंह परमार पहुंचे थे. जहां उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में उच्च शिक्षा आयुष तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने संबोधित करते हुए बड़ा बयान देते हुए कहा कि अंग्रेजों के समय हमारे पूर्वजों को अशिक्षित कहकर अपमानित किया जाता था. इतिहास के पन्नों में हमारे पूर्वजों को लूटेरा अपराधी बताया गया. गलत इतिहास पढ़ा जाता रहा.
कांग्रेस ने भी 70 साल तक वही पुराना गुलामी का इतिहास देश में परोसा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनते ही शिक्षा के स्तर में बदलने का काम किया गया. मंत्री का कहना है कि अब इतिहास भी बदलेंगे. इतिहास के पन्नों पर अब महाराणा प्रताप महान लिखा जाएगा, चंद्र गुप्त महान लिखा जाएगा. अब सिकंदर और अकबर महान नही होगा. हम तथ्यों के आधार पर स्कूल और कालेज की किताबों में सम्मिलित करने जा रहे हैं. भारत के गौरव शाली इतिहास को लिखने जा रहे हैं.
इंदर सिंह परमार ने कहा कि जब तक हमारा देश समर्थ देश नहीं बन जाए, हमारे देश के साथ ही पूरी दुनिया के लोगों की भूख मिटाने वाला सामर्थ्यवान देश न बन जाए, तब तक हमें काम करते रहना हैं. इसका लक्ष्य 2047 तय किया है, इसके लिए लगातार सरकार बनाना है. मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि लोकसभा का चुनाव नाली और गटर का चुनाव नहीं देश के निर्माण का चुनाव है. भारतीय जनता पार्टी का निर्माण राष्ट्र और देश के निर्माण के लिए हुआ है.
मध्यप्रदेश में अब सिकंदर और अकबर “महान” नहीं होंगे, देश के महानायकों को लेकर बदला जाएगा इतिहास..कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह..!

Editor In Chief