Rajasthan: RPSC मेंबर संगीता आर्य के घर पहुंची ACB की टीम, दो घंटे चली पूछताछ ..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Rajasthan: RPSC मेंबर संगीता आर्य के घर पहुंची ACB की टीम, दो घंटे चली पूछताछ ..!
राजस्थान लोक सेवा आयोग सदस्य संगीता आर्य के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम पहुंची है।राजधानी जयपुर से अजमेर पहुंची एसीबी की टीम संगीता आर्य के घर पर तलाशी अभियान चला रही है। यह कार्रवाई किस मामले में हो रही है, अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

बता दें कि जयपुर से पहुंची टीम अजमेर के टोडर मल स्थित संगीता आर्य के सरकारी बंगले पर मंगलवार शाम करीब चार बजे से तलाशी अभियान चला रही है। माना जा रहा है कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में पूछताछ या फिर कार्रवाई के लिए एसीबी जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम संगीता आर्य के आवास पर पहुंची है।

ACB ने संगीता आर्य से दो घंटे तक की पूछताछ
टीम द्वारा करीब दो घंटे से संगीता आर्य से बंद कमरे में विभिन्न पत्रावलियों को लेकर पूछताछ की जा रही है। बताते चलें कि आरपीएससी मेंबर संगीता आर्य के पति निरंजन आर्य आईएएस अधिकारी हैं। वो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार के दौरान मुख्य सचिव के पद पर थे।

खुद संगीता आर्य सोजत से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में हुए मैदान में दम ठोक सकती हैं। राजनीतिक मायनों में यह स्पष्ट है कि कांग्रेसी मानसिकता वाले अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, एसीबी के अधिकारियों ने कोई अधिकृत बयान नहीं दिया है। उनके बयान से स्पष्ट होगा कि आखिर मामला क्या है।

Share This Article