BJP में जाने की अटकलों पर पहली बार बोले कमलनाथ, दिया चौंकाने वाला बयान..!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

BJP में जाने की अटकलों पर पहली बार बोले कमलनाथ, दिया चौंकाने वाला बयान..!
भाजपा में जाने की अटकलों के बाद कमलनाथ और नकुलनाथ पहली बार पांच दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे. इस दौरान पत्रकारों के भाजपा में जाने के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने चौंकाने वाला बयान दिया.
लंबे समय से कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जो अब शांत हो चली हैं. लेकिन इन अटकलों पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने पहली बार खुलकर बयान दिया है. कमलनाथ के बयान के बाद से उनके भाजपा में जाने की अटकलों पर पूरी तरह विराम लग गया है. हालांकि कमलनाथ ने ऐसा बयान दिया, जिसे सुन हर कोई दंग रह जाएगा.
भाजपा में जाने की अटकलों के बाद कमलनाथ और नकुलनाथ पहली बार पांच दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे. इस दौरान पत्रकारों के भाजपा में जाने के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने चौंकाने वाला बयान दिया.

भाजपा में जानें पर क्या बोले कमलनाथ?
भाजपा में जाने के सवाल पर जवाब देते हुए कमलनाथ ने कहा, “ये तुम लोग ही कह रहे हो, और तो कोई नहीं कह रहा. तुमने कभी मेरे मुंह से सुनी है ये बात? कोई इशारा हुआ? कुछ नहीं, तुम लोग चलाते हो, तुम लोग चलाना बंद करो. तुम ही लोग इसका खंडन करो.”

लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर कमलनाथ ने कहा कि अभी चर्चा हो रही है, जल्द ही इसकी घोषणा हो जाएगी. बारिश में ओले से हुए नुकसान पर नाथ ने कहा मैं मुख्यमंत्री से उचित मुआबजे के की मांग करूंगा. वहीं प्रदेश सरकार के कर्जें को लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार को घरते हुए कहा कि ये सरकार कर्जे पर ही चल रही है. ये जनता का पैसा है.

क्यों तेज हुईं थी अटकलें
गौरतलब है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज हुईं थी. नकुलनाथ ने अपने एक्स हैंडल से कांग्रेस हटा लिया था. इसके अलावा उनके दिल्ली निवास पर जय श्री राम का झंडा लगाया गया था. ऐसे कई संकेत मिलने के बाद इन अटकलों को बल मिला था. हालांकि कमलनाथ से जब इस पर सवाल किया गया तो वे इसे टाल गए थे.

Share This Article