कलेक्टर ने रामसेतु पुल का किया निरीक्षण

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएमएफ मद से होगा पुल का सौंदर्यीकरण

बिलासपुर,25 फरवरी 2024/अरपा नदी पर बने रामसेतु पुल का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जायेगा। रिवर फ्रंट के पास पुराने अरपा पुल का नामकरण रामसेतुके रूप में किया गया है। अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को नगर निगम द्वारा इसका नामकरण किया गया। विधायक श्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में इस दिन कार्यक्रम आयोजित था। रामसेतु की गरिमा के अनुरूप अब इसका जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस सिलसिले में आज रामसेतु पुल का स्थल निरीक्षण किया। डीएमएफ मद से इसके लिए प्राक्कलन के अनुरूप लगभग 2.67 करोड़ की राशि दी जायेगी। कलेक्टर ने प्रशासनिक स्वीकृति के लिए जल्द ही फाइल पुट अप करने को कहा है। लगभग ढाई सौ मीटर लंबी पुल की दीवारों में रामायण की चौपाई और प्रमुख प्रसंगों की सुंदर तस्वीर उकेरी जायेगी। खूबसूरत प्रवेश द्वार बनेगा। रात में रोशनी से जगमग होगा। ऐसी सजावट होगी कि अयोध्या के राम मंदिर परिसर जैसी झलक देखने को मिलेगी। निगम आयुक्त श्री अमित कुमार सहित निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article