सड़क दुर्घटना नहीं हो रही है कम तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को 20 फीट तक घसीटा, मौत…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर में रविवार की रात तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बाइक को चपेट में लेकर हाइवा चालक ने बाइक सवार युवक को 20 फीट तक घसीटता रहा, जिससे उसका वह गंभीर घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ये घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, शहर में नो एंट्री के बाद भी लगातार भारी वाहन चल रहे हैं, जिसके चलते हादसे की स्थिति बन रही है। इसी कड़ी में मोपका चौकी के पास रविवार की रात बाइक सवार युवक शहर से सीपत की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर हाईवा के पहिए में फंस गया।

हादसे के बाद भी चालक ने नहीं रोकी गाड़ी हादसे में बाइक को टक्कर मारने के बाद भी हाइवा चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और भागने के चक्कर में रफ्तार तेज कर दिया, जिसके चलते युवक पहिए के बीच फंस गया।

Share This Article