Bijapur में सुरक्षाबलों-नक्सलियों में मुठभेड़: घात लगाए माओवादियों ने किया हमला, एरिया डॉमिनेशन से लौट रहे थे जवान…!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुरक्षाबलों-नक्सलियों में मुठभेड़: घात लगाए माओवादियों ने किया हमला, एरिया डॉमिनेशन से लौट रहे थे जवान…!
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। घात लगाए नक्सलियों ने बीजीएल बैरल ग्रेनेड लॉन्चर और स्वचलित हथियारों से हमला कर दिया। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। जवान एरिया डॉमिनेशन से लौट रहे थे। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। 

घात लगाए नक्सलियों ने किया हमला
जानकारी के मुताबिक, हिरोली कैंप से सीआरपीएफ 85वीं बटालियन और कोबरा बटालिसन के जवानों की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर डुमरीपालनार की तरफ निकली थी। शाम को जवान वहां से कैंप को लौट रहे थे। इसी बीच करीब 5 बजे जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने अत्याधुनिक हथियारों से जवानों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से जवानों ने खुद को संभाला। वहीं सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की।

जवाबी कार्रवाई में जान बचाकर भागे
दोनों ओर से चली फायरिंग में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकले। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। पुलिस के मुताबिक नक्सलियों की कंपनी नंबर 2 के सशस्त्र नक्सलियों ने हमला किया था। दो दिन पहले भी बीजापुर में नक्सलियों ने मुठभेड़ के बाद लौट रहे जवानों को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किया था। इसकी चपेट में आकर एक जवान घायल हुआ था। 

गंगालूर और पुसनार के बीच आईईडी ब्लास्ट 
नक्सलियों ने दो दिन पहले बुधवार को गंगालूर और पुसनार के बीच आईईडी ब्लास्ट किया था। ब्लास्ट में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया है। कोबरा, एसटीएफ, डीआरजी दंतेवाड़ा व डीआरजी बीजापुर की संयुक्त पार्टी गंगालूर क्षेत्र के पीडिया की तरफ नक्सली विरोधी अभियान पर निकली हुई थी। यह जवान मुठभेड़ के बाद लौट रहे थे। तभी नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी ब्लास्ट हो गया।

Share This Article