नक्सलियों का खूनी खेल, बीजेपी नेता काका अर्जुन का किया मर्डर, तीन दिन में तीन हत्याए…!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नक्सलियों का खूनी खेल, बीजेपी नेता काका अर्जुन का किया मर्डर, तीन दिन में तीन हत्याए…!
बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल लगातार जारी है. अब तक तीन दिनों के अंदर नक्सलियों ने तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया है. सोमवार से शुरू हुए मर्डर का सिलसिला आज भी जारी रहा. इल्मीड़ी के पूर्व सरपंच और बीजेपी नेता काका अर्जुन की नक्सलियों ने हत्या कर दी. धारदार हथियार से उन्हें मौत के घाट उतार डाला.इस घटना के बाद नक्सलियों ने मौके पर पर्चे फेंके है. जिसमें माओवादियों के मद्देड एरिया कमेटी ने, बीजेपी नेता काका अर्जुन की हत्या की जिम्मेदारी ली है. नक्सलियों ने भाजपा नेता को बीजेपी में काम न करने की चेतावनी दी थी. बीजेपी के उपाध्यक्ष रमन सिंह ने इस घटना पर ट्वीट कर राज्य सरकार पर निशाना साधा है. बीजेपी की तरफ से इसे टारगेट किलिंग कहा जा रहा है. बीजेपी नेता लगातार बघेल सरकार पर सवाल उठा रहे हैं.

तीन दिनों में तीन लोगों की हत्या: सोमवार को आईपेंटा इलाके से एक ग्रामीण का शव मिला था. ग्रामीण का नाम धुर्वा धर्मैया है. इसे इल्मिडी के ऐपेंटा गांव से नक्सलियों ने उठाया था. 18 जून की रात को इसका अपहरण किया फिर 19 जून को धुर्वा धर्मैया की लाश गांव के पास मिली. इसके बाद मंगलवार को बीजापुर के पटकुटरू में नक्सलियों ने एक सहायक आरक्षक संजय कुमार वेजा को मौत के घाट उतार दिया. वह अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए आए हुए थे. सहायक आरक्षक के रिश्तेदार के घर में घुसकर नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी. बुधवार को इल्मीड़ी के पूर्व सरपंच और बीजेपी नेता काका अर्जुन का मर्डर नक्सलियों ने किया है.

Share This Article