बीजेपी को बड़ा झटका: एक साथ 100 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, विधायक ने किया स्वागत…!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजेपी को बड़ा झटका: एक साथ 100 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, विधायक ने किया स्वागत…!

बीजापुर जिले के कुटरू क्षेत्र के ग्राम पंचायत करकेली के भाजपा समर्थित सरपंच प्रदीप मज्जी ने भाजपा के 24 सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति, प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवं बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी के विकास विकास कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर लिए है । भाजपा से कांग्रेस प्रवेश करने वालों में प्रमुख रूप
से प्रदीप कुमार मज्जी सरपंच करकेली, चैतूराम मज्जी, चिन्नाराम मज्जी, बिज्जूराम मज्जी, महेश कुमार मज्जी, माधव राव मज्जी, राजूराम कुडियम, संतोष कुमार मज्जी, रमेश वाचम, बाजूराम वाचम, महेश कुमार वाचम, टुड्डाराम वाचम, अजय कुमार वाचम, रमेश कुमार मिच्छा, साधुराम वाचम, आयतू राम वाचम, राकेश वाचम, मनीष वाचम, बीजूराम वाचम, कीस्टूराम मज्जी, अमन कुमार मज्जी, सुनील कुमार मज्जी और सायबीराम मज्जी आदि शामिल है। नव प्रवेशित कार्यकर्ताओं को बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी, ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के ज़िला अध्यक्ष लालू राठौर, ज़िला पँचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियाम, ज़िला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे और ज़िला पंचायत सदस्य सोमारु राम कश्यप ने पुष्पहार और कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत करते हुए कांग्रेसी पार्टी में प्रवेश कराया है।

इस अवसर पर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि कुटरू क्षेत्र के ग्राम पंचायत करकेली के भाजपा कार्यकर्ता व सरपंच प्रदीप जव्वा ने भाजपा के 24 सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किए है आने वाले दिनों में और लोग कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करेंगे। इस दौरान  ज़िला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share This Article