सीएम भूपेश बघेल के समक्ष हजारों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में किया प्रवेश…!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम ने माला पहनाकर किया नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत..

केशकाल:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को केशकाल विधानसभा अंतर्गत ग्राम बेड़मा पहुंचे थे। जहां उन्होंने केशकाल विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए 213 करोड़ रुपए की लागत के लगभग 527 विकासकार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। वहीं इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि कांग्रेस पार्टी की रीति नीति व क्षेत्रीय विधायक संतराम नेताम की कार्यशैली से प्रभावित होकर लगभग 1 हजार से अधिक लोगों ने कांग्रेस में प्रवेश किया है। सीएम भूपेश बघेल ने समस्त नवप्रवेशी सदस्यों का कांग्रेस पार्टी में सहृदय स्वागत किया।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोगों का कांग्रेस में प्रवेश करवाना विधायक संतराम नेताम का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। कांग्रेस में प्रवेश लेने वाले सदस्यों का कहना है कि वह केशकाल विधानसभा से लगातार दो बार विधायक के रूप में चुनकर आए विधायक संतराम नेताम के कुशल नेतृत्व, स्वच्छ छवि व उनकी कार्यशैली से काफी प्रभावित हुए हैं। यही कारण है कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत केशकाल के दौरे पर आए हुए थे। उन्होंने 65-70 युवकों को भाजपा में प्रवेश करवाया था। इस पर विधायक संतराम नेताम ने तंज कसते हुए कहा था कि भाजपा के पदाधिकारी अपने नेताओं को खुश करने के लिए अपने ही कार्यकर्ताओं को पुनः भाजपा में प्रवेश करवा रहे हैं। विधायक ने कहा था कि आगामी चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर 100-200 नहीं बल्कि हजारों की संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल होंगे। विधायक ने सीएम भूपेश बघेल के समक्ष हजारों लोगों को कांग्रेस में प्रवेश करवाकर अपनी बातों को चरितार्थ कर दिया है।

इस सम्बंध में विधायक संतराम ने कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने जिस प्रकार से पिछले साढ़े चार वर्षों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश का उत्तरोत्तर विकास किया है, इससे हर वर्ग काफी खुश है तथा आम जनता का कांग्रेस पर विश्वास बढा है। इसी का नतीजा है कि हजारों की संख्या में कांग्रेस प्रवेश किया है। सीएम साहब ने स्वयं सभी कार्यकर्ताओं को गमछा व माला पहनाकर स्वागत किया है। केशकाल के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने किसी पार्टी में प्रवेश किया है। यह हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है।

Share This Article