Bijapur आसमान से बरसी ‘मौत””तेंदूपत्ता तोड़ते वक्त हुआ हादसा, उसूर थाना क्षेत्र की  घटना…!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

Bijapur में आसमान से बरसी ‘मौत’: आकाशीय बिजली गिरने से 1 ने तोड़ा दम, 21 लोग घायल, इलाज जारी…!
बीजापुर. आकाशीय बिजली गिरने से तेंदूपत्ता तोड़ रहे 1 व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है. वहीं 21 लोग घायल हुए हैं. घटना बीती देर रात को घटी है. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

आपको बता दें कि, उसूर ब्लॉक के पोलमपल्ली में तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान रात 11 बजे आकाशीय बिजली गिरने से बाडसे देवा की मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही 21 लोग इसकी चपेट में आए. जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. जबकि 15 मामूली घायलों का बासागुड़ा में उपचार किया जा रहा है. मृतक बाडसे देवा पोलमपल्ली के कलारपारा का है निवासी.

Share This Article