Sukama news” में बीमारी से खूंखार नक्सली की मौत, लांचर सेल बनाने में था एक्सपर्ट…!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बीमारी से खूंखार नक्सली की मौत, लांचर सेल बनाने में था एक्सपर्ट…!
सुकमा। नक्सलियों की पीएलजीए की बटालियन नम्बर एक का महत्वपूर्ण सदस्य हेमला सोमलु उर्फ़ रवि उर्फ़ वसंत की 3 मई को लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई. नक्सलियों की दक्षिण सब ज़ोनल ब्यूरो प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी.

हेमला सोमलु नक्सलियों की बटालियन नम्बर एक का प्रमुख हिड़मा के टेक्निकल टीम का प्रमुख था. सोमलू नक्सलियों की बटालियन में लांचर व लांचर के सेल बनाने का एक्सपर्ट था. वह बीते 26 वर्षों से नक्सलियों के संगठन में सक्रिय था.

Share This Article