नंदकुमार कांग्रेस में शामिल”PCC चीफ मरकाम ने दिलाई सदस्यता” भूपेश बघेल ने कहा- सच्चे आदिवासी नेता हैं साय

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजेपी के दिग्गज नेता नंद कुमार साय अब कांग्रेस के साथ, सीएम भूपेश और मोहन मरकाम ने कांग्रेस में कराया प्रवेश..!
छत्तीसगढ़ में बीजेपी को छोड़ दिग्गज नेता नंद कुमार साय ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सोमवार को कांग्रेस ने बड़ी बैठक के साथ नंद कुमार साय को सीएम भूपेश बघेल और प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने सदस्यता दिलाइ है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने नंद कुमार साय जिंदाबाद के नारे लगने शुरू हो गए। वहीं सीएम बघेल ने नंद कुमार साय को मिठाई भी खिलाई है।

नंद कुमार साय अब कांग्रेस के हो चुके हैं। वहीं कांग्रेस राजीव भवन में इस पूरे घटनाक्रम को एक उत्सव की तरह देखा जा रहा है। राजीव भवन में बैंड बाजा के साथ नेता एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

कांग्रेस ने दिया अटकलों को विराम

इसके साथ ही नंद कुमार साय को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पहले ही ट्वीट कर माहौल तैयार कर दिया, नंद कुमार साय को लेकर चल रही अटकलों में कांग्रेस ने विराम लगाते हुए लिखा कि आज (सोमवार) 1 मई, सुबह 11:00 बजे कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय, राजीव भवन रायपुर में एक प्रख्यात व्यक्तित्व कांग्रेस में शामिल होगा। वहीं बड़ी बैठक को लेकर सभी नेता राजधानी रायपुर के राजीव भवन में सभी दिग्गज कांग्रेस नेता-मंत्री कांग्रेस भी इकट्ठा हुए।रविवार को नंद कुमार साय के सोशल मीडिया एकाउंट पर उनके इस्तीफे का पोस्ट आया, एक वीडियो भी पोस्ट किया गया पर कुछ ही देर में ये पोस्ट उनके अकाउंट से डिलीट हो गया। लेकिन वाट्सएप ग्रुपों पर नंदकुमार साय का एक पत्र वायरल हुआ जो कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को संबोधित था। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि नंदकुमार साय का पत्र हमें मिला है। हमें लगता है कि उन्हें कोई गलतफहमी हुई है। हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि उनसे हमारा संपर्क हो, लेकिन उनसे किसी भी प्रकार से संपर्क नहीं हो पा रहा है जिससे हम चिंतित हैं।

भूपेश बघेल बोले

आज बहुत बड़ा दिन है।  ऐसे समय में गरीबी और आदिवासियों के लिए काम करने वाले नंद कुमार साय कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।  सीएम भूपेश बघेल  ने नंद कुमार साय का राजनीतिक सफर बताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है।  सीएम ने कहा है कि साय ने पूरा जीवन आदिवासियों की हक की लड़ाई में बिता दिया। बीजेपी के क्रियाकलापों से व्यस्थित होकर पार्टी का त्याग किया। कांग्रेस की सदस्यता ली है। मैं उनका स्वागत करता हूं।

नंद कुमार साय ने कहा कि मैं शुरुआत से बीजेपी में रहा हूं। बीजेपी ने नेताओ को फॉलो करता हूं। यहां छत्तीसगढ़ में कस्बे शहर में बदल गए। मैं कामों की स्टडी की है। इसके साथ ही नंद कुमार साय ने भूपेश सरकार की जमकर तारीफ की है। भूपेश बघेल की सरकार ने राम के ननिहाल के भी बहुत काम किया है। बीजेपी का स्वरूप अब बचा नहीं है। दिग्गज नेताओं के साथ काम किया हूं मुझे कोई दायित्व नहीं दिया गया। दायित्व की बात नहीं है लेकिन पार्टी का उद्देश्य नहीं दिखता है। समर्थ और समर्पित दल में रहना चाहिए तो भूपेश बघेल सभी वर्गों के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।

Share This Article