Bilaspur News: कानन पेंडारी जू में आपसी भिड़ंत में मणिपुरी मृग घायल…जू प्रबंधन मौन

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bilaspur News: कानन पेंडारी जू में आपसी भिड़ंत में मणिपुरी मृग घायल…जू प्रबंधन मौन..!
बिलासपुर कानन पेंडरी में नर मणिपुरी मृगों के बीच आपस में भिड़ंत हो गई। इससे दो मृग गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना से जू प्रबंधन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कारिडोर बनाकर मृग नर को अलग-अलग किया है। घायल नर मृग का इलाज चल रहा है। घटना गुरुवार की है। इस घटना को अधिकारी दबाने के प्रयास में लगे रहे।

वर्तमान में जू में 16 मृग हैं। अभी इनका ब्रिडिंग का सीजन चल रहा है। उस वजह से नर मृग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दो मृग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जू प्रबंधन इसकी पुष्टि किया है। उनका यह भी कहना है कि नर मृग को और मादा को अलग-अलग किया जा रहा है। शुक्रवार को भी दिनभर कारिडोर बनाकर इनको अलग करने की प्रक्रिया चलती रही। मेटिंग सीजन होने के कारण जू के अंदर वन्य प्राणियों के बीच आपसी भिड़ंत की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले अन्य जानवरों के साथ इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। घायल मृग का पशु चिकित्कों की टीम इलाज कर रही है। अब मृगों के बीच लड़ाई की स्थिति उत्पन्न् न हो, इसके लिए अलग-अलग कारिडोर की व्यवस्था की जा रही है।

Share This Article