रोजगार मेला में 10 युवाओं को मिली नौकरी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


रोजगार मेला में 10 युवाओं को मिली नौकरी


बिलासपुर, 04 नवम्बर 2022/जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित प्लेसमेन्ट कैम्प (रोजगार मेला) में 10 युवाओं का चयन नौकरी के लिए किया गया है। रोजगार अधिकारी ने बताया कि निजी कम्पनी नवकिसान बायो प्लांटेक कम्पनी द्वारा सेल्स एक्जीविटिव्ह एवं कृषि अधिकारी के 25 पदों पर भरती के लिए प्लेसमेन्ट कैम्प आयोजित किया गया। साक्षात्कार में 25 के विरूद्ध 38 शिक्षित बेरोजगार युवा शामिल हुये। कम्पनी द्वारा मेला संपन्न होने के तुरंत बाद 10 युवाओं की नौकरी के लिए चयनित किये जाने की घोषणा की गई। शेष चयन संबंधी जानकारी एक पखवाड़े में दिये जाने की जानकारी दी गई।
पटेल/23/1035
–00–

Share This Article