गृह और वन विभाग के प्रमुख सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने आज कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के साथ दौरा कर रतनपुर क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement


प्रभारी सचिव श्री पिंगुआ ने किया सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण


बिलासपुर, 16 फरवरी 2023/ गृह और वन विभाग के प्रमुख सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने आज कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के साथ दौरा कर रतनपुर क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। श्री पिंगुआ ने खंडोबा मंदिर से महामाया चैक खूंटाघाट तक लगभग 8 किलोमीटर की लंबाई में बन रहे निर्माणाधीन सड़क का बारीकी से अवलोकन किया। प्रमुख सचिव ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं उसमें उपयोग किए जा रहे सामग्रियों को भी देखा और अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि 18 करोड़ 36 लाख की लागत से राज्य सरकार की मद से यह सड़क बनाई जा रही है। श्री पिंगुआ ने मां महामाया मंदिर में भी माता का दर्शन किया। इस अवसर पर एसडीएम हरिओम द्विवेदी, ईई बीएल कापसे, एसडीओ उमेश नायक, तहसीलदार शिल्पा भगत भी उपस्थित थीं।

Share This Article