
बिलासपुर नगर निगम के जेसीबी ने ढहाई जा रही मंगला चौक की पुलिस चौकी…!
बिलासपुर में आज नगर निगम और यातायात पुलिस तथा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मंगला चौक स्थित पुलिस चौकी को निगम के एक्सीवेटर से ढहा दिया गया। 1 दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह और निगमायुक्त कुणाल दुदावत ने मंगला चौक का निरीक्षण किया।
इस दौरान इस चौक में सुगम यातायात में बाधक दिख रही पुलिस चौकी को ढहाने का निर्देश दिया गया। इसके परिपालन में आज नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने प्रभारी प्रमिल शर्मा की अगुवाई में एक्सीवेटर के जरिए मंगला चौक की इस चौकी को ढहा दिया इस दौड़ने नगर निगम अतिक्रमण दस्ते के कर्मचारी और ट्रैफिक तथा पुलिस विभाग के जवान मौजूद रहे।

