शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों ने पूर्व शिक्षकों का किया सम्मान

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों ने पूर्व शिक्षकों का किया सम्मान

ज़िला ब्यूरो प्रमुख हरीश माड़वा


बिलासपुर, 13 फरवरी 2023/शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में आज 1976 बेच के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों ने मां सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में पूर्व विद्यार्थियों ने विद्यालय के पूर्व शिक्षकों श्री सी. आर. के. राव, डाॅ. आर. डी. सिंग, श्री एस. एल. केशरवानी, श्री एच. बी. शुक्ला, श्री बी. एल. शर्मा, श्री आर. एस. देवांगन, श्री वी. एस. तिवारी को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में पूर्व विद्यार्थियों के रूप में पूर्व मुख्य सचिव श्री आर. पी. मंडल, पूर्व शिक्षा सचिव श्री हेमंत पहारे, छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन श्री शैलेन्द्र शुक्ला, श्री सत्यनारायण राठौर और पूर्व विद्यार्थीगण उपस्थित थे।


पूर्व विद्यार्थियों ने सभी गुरूजनों को नमन किया और कहा कि आज हम सभी उनके द्वारा दी गई शिक्षा एवं आशीर्वाद से इस मुकाम पर पहुंचे हैं। यहां के शिक्षकों ने अपने ज्ञान के प्रकाश से विद्यालय को नई ऊंचाईयां प्रदान की। उन्होंने कहा कि वर्ष 1902 में निर्मित इस विद्यालय का इतिहास गौरवशाली है। इस विद्यालय से कई प्रतिभावान विद्यार्थी निकले हैं। कई पूर्व विद्यार्थियों ने आई.ए.एस., आई.पी.एस., आई.एफ.एस. सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है और देश व प्रदेश के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं।
इस मौके पर पूर्व शिक्षक श्री सी.आर. के. राव ने विद्यालय के कक्षा में 1976 बेच के पूर्व विद्यार्थियों का अटेंडेंस लिया और भौतिकी विषय पर अध्यापन कराया। उपस्थित सभी पूर्व शिक्षकों और पूर्व विद्यार्थियों ने 50 वर्ष पूर्व विद्यालय में बिताए हुए स्वर्णिम पलों को याद किया और भाव-विभोर हुए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.के. गौरहा सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Share This Article